
किराए में फ्लैट ले रखा था वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर, ग्वालियर के विंडसर हिल्स को बना रखा था सुरक्षित ठिकाना
पुलिस को चकमा देने के लिए लगाई लग्जरी लाइफ की आड़, 151 दिन से था फरार
प्रदेश का कुख्यात अपराधी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। करीब 151 दिन से फरार यह वांटेड आरोपी ग्वालियर के पॉश इलाके विंडसर हिल्स में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। उसने वहां खुद को व्यापारी बताकर स्थानीय लोगों को भी गुमराह कर रखा था।

लग्जरी फ्लैट में छिपकर कर रहा था फरारी काट
सूत्रों के अनुसार, रूबी तोमर ने ग्वालियर के विंडसर हिल्स में एक लग्जरी फ्लैट किराए पर लिया था। उसने फर्जी नाम और पहचान पत्र का उपयोग कर यह फ्लैट किराए पर लिया था। पुलिस से बचने के लिए वह रोजमर्रा के कपड़े पहनता, महंगी गाड़ियों में नहीं घूमता और बाहर बहुत कम निकलता था।
सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, दबोचा गया आरोपी
रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वीरेंद्र तोमर ग्वालियर में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फ्लैट पर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान रूबी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
सूदखोरी, वसूली और हथियार रखने के मामले में वांटेड
वीरेंद्र तोमर पर सूदखोरी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा उस पर कई जिलों में पुलिस की टीमें पहले से ही निगरानी रख रही थीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



