
Raipur बाइक रेसिंग शो में जमकर मारपीट, वीआईपी गैलरी में कुर्सी को लेकर हुआ बवाल
एक घायल, महिला कांस्टेबल से भी की झड़प — पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तारराजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में चल रहे बाइक रेसिंग शो के
पहले ही दिन हंगामा और मारपीट की घटना ने आयोजन की चमक फीकी कर दी। वीआईपी इनक्लोजर के पास बैठे कुछ युवकों के बीच कुर्सी को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और फायटिंग तक पहुंच गया।

वीआईपी गैलरी में शुरू हुआ बवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक शो की शुरुआत के कुछ ही देर बाद पांच युवकों के बीच कुर्सी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसी दौरान वहां तैनात महिला कांस्टेबल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवकों ने उनसे भी झड़प कर ली।
एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
झगड़े में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल युवक को मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज इतनी तेज थी कि ग्राउंड में मौजूद दर्शक भी पलटकर माजरा देखने लगे।
पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने पांचों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी युवक स्थानीय निवासी हैं और शराब के नशे में थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



