
Korba: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या
चाय की दुकान चलाकर करता था परिवार का पालन-पोषण
शहर के मोती सागर पारा बस्ती से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और शोक का माहौल है।

युवक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शनि गोंड (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महंगू गोंड का पुत्र था। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
यह घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



