
नवा रायपुर में मिला युवक का शव, जबलपुर निवासी के रूप में हुई शिनाख्त
राज्योत्सव में लाइट लगाने आई टीम का सदस्य था मृतक, हत्या की आशंका
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र से कुछ समय पहले एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। नवा रायपुर के सीबीडी रेलवे स्टेशन के पीछे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
मृतक की पहचान जबलपुर निवासी अक्षत चौधरी के रूप में हुई
पुलिस जांच में मृतक की पहचान अक्षत चौधरी, निवासी हनुमान ताल, जबलपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। मृतक राज्योत्सव में लाइट लगाने वाली टीम के साथ रायपुर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह 24 अक्टूबर से राज्योत्सव स्थल से लापता था।

3 नवंबर को मिली थी लाश, हालत थी बेहद खराब
3 नवंबर को सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बेहद खराब अवस्था में मिला था। शव की हालत देखकर पुलिस ने आशंका जताई थी कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी।
हत्या की संभावना, पुलिस जांच में जुटी
माना थाना पुलिस ने शव मिलने के बाद आसपास के थानों में मृतक की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई, लेकिन किसी भी थाने में ऐसी रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
15 संदिग्धों से पूछताछ जारी
माना थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 15 संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक आखिरी बार किसके संपर्क में था और उसकी मौत के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



