
रायपुर-बिलासपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में लगी आग, चालक घायल
रायपुर। ग्राम दुगली, जिला धमतरी के निवासी लक्ष्मुराम तेटा के ट्रक (क्रमांक CG19H0779) के साथ रविवार की रात रायपुर-बिलासपुर बाईपास रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक में आग लग गई और चालक को सिर व हाथ में चोटें आईं। घायल चालक का एम्स अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
गिट्टी खाली कर लौट रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को लक्ष्मुराम तेटा ने अपने 12 चक्के वाले ट्रक में ग्राम कच्चे से गिट्टी लादकर गोदावरी स्पात, सिलतरा में खाली किया था। इसके बाद वह रात में रायपुर-बिलासपुर बाईपास पर ट्रक खड़ा कर केबिन में सो रहे थे, तभी दुर्घटना हुई।

भीषण टक्कर के बाद लगी आग
बताया जा रहा है कि बाईपास से गुजर रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने ट्रक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रक के डिजल टैंक में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी व दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे में ट्रक को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



