
दुर्ग पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले: नए थानों में तैनात हुए अधिकारी और कर्मचारी
दुर्ग, 15 जून 2025: जिला दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। यह तबादले अस्थायी रूप से किए गए हैं और आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित कर्मचारी तत्काल अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें। इस आदेश की प्रति पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, और अन्य संबंधित विभागों को भेजी गई है।
यह तबादले पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। स्थानीय पुलिस बल में यह बदलाव क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद करेगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



