
कोसीर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 110 लीटर महुआ शराब और 1400 किलो लाहन जब्त
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त कोसीर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंहदा के सबरिया डेरा में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 110 लीटर कच्ची महुआ शराब और लगभग 1400 किलोग्राम लाहन बरामद किया। यह पूरी कार्यवाही आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

ग्राम पंहदा में दबिश, मौके से शराब और लाहन बरामद
आबकारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पंहदा के सबरिया डेरा में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी। छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और किण्वित लाहन (शराब बनाने का घोल) बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।
अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं
कार्रवाई के समय आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। विभाग ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



