March 8, 2026
गुजरात से खैरागढ़ तक नशे का जाल: 6 तस्कर और एक बालक गिरफ्तार, 3184 कैप्सूल जब्त

गुजरात से खैरागढ़ तक नशे का जाल: 6 तस्कर और एक बालक गिरफ्तार, 3184 कैप्सूल जब्त

Nov 9, 2025

खैरागढ़। जिले की पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। यह गिरोह गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की तस्करी कर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में सप्लाई कर रहा था।

398 स्ट्रीप में 3184 नशीली कैप्सूल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग नशीली कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹1,66,669 आंका गया है।

गुजरात से होती थी नशे की सप्लाई

जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। वे इन कैप्सूल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। पुलिस अब सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है

NDPS एक्ट की धाराओं में होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix