
छग जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी होगी, Raipur SSP का बयान
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति विवाद पर भड़की राजनीति, सर्व समाज ने किया आंदोलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छग जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। रायपुर एसएसपी ने इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि बघेल के खिलाफ दर्ज प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विवादित बयान के बाद बढ़ा मामला
दरअसल, कुछ दिन पहले रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद अमित बघेल ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था —
“पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है? मछली वाले भगवान के बारे में पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं? उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान किया है।”
उनके इस बयान को लेकर कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने नाराजगी जताई थी।
सर्व समाज का उग्र आंदोलन
अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व समाज संगठन ने रायपुर में उग्र प्रदर्शन किया। आंदोलन में बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी दिया समर्थन
इस आंदोलन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या देवी-देवता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थानीय नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील भी की।
पुलिस ने दी कार्रवाई की जानकारी
रायपुर एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अमित बघेल की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर दिए गए बयान के वीडियो साक्ष्य के रूप में एकत्र किए गए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



