March 7, 2026
पुलिस का विशेष धर-पकड़ अभियान, 14 आरोपी गिरफ्तार, बाजार चौक में निकाला गया जुलूस

पुलिस का विशेष धर-पकड़ अभियान, 14 आरोपी गिरफ्तार, बाजार चौक में निकाला गया जुलूस

Nov 8, 2025

रायपुर, 08 नवंबर 2025। चौकी सिलतरा पुलिस ने शनिवार को असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती करते हुए विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों को ग्राम सांकरा के बाजार चौक में जुलूस के रूप में ले जाकर अपराध नियंत्रण का संदेश दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा और चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र कंवर की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान संचालित किया।

चोरी के दो मामलों का खुलासा

पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल जितेन्द्र सयतोड़े,नवीन कुर्रे, रमेश देवांगन को चोरी की मशरूका सहित गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध थाना धरसीवा में क्रमशः अप. क्र. 556/25 धारा 331(4), 305(a) BNS तथा 561/25 धारा 303(2), 306 BNS दर्ज हैं।

पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले वीरेंद्र मनहर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अप. क्र. 513/25 धारा 119(1), 296 BNS पंजीबद्ध किया गया।

अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई

अवैध तरीके से शराब बेचने वाले तीन आरोपियों राम सिंह,योगेश बागड़े, जीवराखन लाल मिरी को गिरफ्तार कर 144 पौवा देशी मसाला शराब जप्त की गई। इनके विरुद्ध अप. क्र. 564/25, 565/25, 566/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

7 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

शांति व्यवस्था भंग करने वाले 7 आरोपियों—

अर्जुन कुर्रे, सुनील नौरंगे, कमलेश बंजारे, शीतल कुर्रे, श्याम बागडे, फिरोज बारले और कुलदीप सिंह के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix