March 7, 2026
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:  नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:  नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Nov 8, 2025

राजनांदगांव। थाना छुरिया पुलिस ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना की रिपोर्ट 6 नवंबर को दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग पोती को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। थाना छुरिया ने मामले में धारा 137(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए किया दोस्ती 

माननीय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 7 नवंबर को नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पीड़िता के कथन के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की और उसे अपने साथ भगाकर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके आधार पर मामले में धारा 64(2)(झ) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 जोड़ी गई।

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान हेमंत मानिकपुरी (20 वर्ष), निवासी वीरेंद्र नगर, सरायपाली जिला महासमुंद के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। 8 नवंबर को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix