March 2, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: खुफिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: खुफिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Jun 15, 2025

रायपुर, 15 जून 2025:

रायपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी बालमीक तिवारी, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है, ने पुलिस का खुफिया अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 39,000 रुपये की ठगी की थी। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और चौकी सिलयारी (थाना धरसींवा) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

ठगी का शिकार बनाया सिलयारी निवासी

मोहर दास बंजारे, निवासी सिलयारी, ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज की थी कि 29 मई 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को पुलिस का खुफिया अधिकारी बताया। उसने प्रार्थी को एक कथित आरोपी को पकड़ने के लिए सिविलियन के नंबर से पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। प्रार्थी ने सहयोग की भावना से दो बार में 39,000 रुपये बताए गए मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने सिलयारी पहुंचकर पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन न तो कोई आया और न ही पैसे वापस किए गए।

दिल्ली में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, और थाना प्रभारी धरसींवा को आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और चौकी सिलयारी की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान आरोपी को दिल्ली में लोकेट किया गया।टीम ने दिल्ली पहुंचकर लगातार प्रयासों के बाद आरोपी बालमीक तिवारी को बेस्ट पटेल नगर, बलजीन नगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उसके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन जप्त किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix