March 7, 2026
ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता,  पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब फ्रॉड में शामिल 4 अंतर्राज्यीय ठगों को पकड़ा

ऑपरेशन साइबर शील्ड की बड़ी सफलता,  पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब फ्रॉड में शामिल 4 अंतर्राज्यीय ठगों को पकड़ा

Nov 8, 2025

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत साइबर क्राइम नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश से पकड़े गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

केस 1 — 20 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी

खमारडीह थाना में प्रार्थी पृथ्वीराज सिंह की शिकायत पर 20 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया। IGP के निर्देश पर की गई तकनीकी जांच में मुख्य आरोपी प्रयल अस्थाना की पहचान हुई। वह घटना के बाद लगातार लोकेशन बदल रहा था। ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में की गई रेड में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

केस 2 — ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 7.4 लाख की धोखाधड़ी

मुजगहन थाना में युवराज पिस्दा ने 7.4 लाख ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में नेहरू लाल और मयंक पटेल की पहचान हुई, जिन्होंने मुंबई के बैंक में खाता खोलकर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ ठगी को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

केस 3 — शेयर ट्रेडिंग पर 71 लाख का फ्रॉड

सरस्वती नगर थाना में 71 लाख की ठगी की शिकायत पर जांच में आरोपी जयराम वाजेंदला की पहचान की गई। उसने अपने करंट अकाउंट का उपयोग कर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। आरोपी को विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. प्रयल अस्थाना (31 वर्ष), बिरला, ग्वालियर (म.प्र.)

2. नेहरू लाल (23 वर्ष), सावित्रीपुर, बलरामपुर (छग)

3. मयंक कुमार पटेल (33 वर्ष), सावित्रीपुर, बलरामपुर (छग)

4. जयराम वाजेंदला (52 वर्ष), विशाखापट्टनम, आंध्रप्रदेश

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix