
Durg: स्कूल न जाकर तालाब घूमने गया 13 वर्षीय बालक, नहाते समय डूबने से हुई मौत
दुर्ग। जिले के हथखोज गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय दीपक सतपति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार, 7 नवंबर को दीपक घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को उसका शव हथखोज स्थित तालाब से बरामद हुआ। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
स्कूल जाने निकला था दीपक
जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र हथखोज निवासी प्रणय सतपति के पुत्र दीपक को उसके शिक्षक ने पिछले दिन होमवर्क पूरा न करने पर माता-पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। अगले दिन दीपक स्कूल जाने की बात कहकर निकला, लेकिन स्कूल नहीं गया और तालाब की ओर घूमने चला गया।

गांव में पसरा मातम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक नहाने के दौरान गहरे पानी में फिसल गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार और क्षेत्र में बच्चे की अचानक हुई मौत से शोक का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



