
Korba : मां की शिकायत पर बेटा और दोस्त गिरफ्तार, मछली चोरी कर बेच देते
कोरबा जिले में एक मां की शिकायत पर उसके बेटे और एक दोस्त को सुसकी (सूखी मछली) चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मां शहर में घूम-घूम कर सुसकी और चिंगरी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उसका बेटा और साथी मछली चुराकर बेच देते और शराब पीकर पार्टी करते थे।

मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। पीड़ित महिला पहले भी कई बार घर से चोरी होने के कारण परेशान थी। उसे पहले से आशंका थी कि उसका छोटा बेटा ही चोरी कर रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

शिकायत के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला का छोटा बेटा राजा रोहिदास (25 साल) अपने दोस्त शिवकुमार यादव के साथ मिलकर सुसकी चुराता था। वे चोरी की सुसकी बेचकर शराब पीते थे और पार्टी करते थे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसई कुलदीप तिवारी ने इस मामले में धारा 126 और 135/3बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां जमानत न मिलने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



