March 7, 2026
दुर्ग रेंज पुलिस ने शुरू की ‘अनुभव’ पहल, अब QR कोड के जरिए हर नागरिक दे सकेगा अपना फीडबैक

दुर्ग रेंज पुलिस ने शुरू की ‘अनुभव’ पहल, अब QR कोड के जरिए हर नागरिक दे सकेगा अपना फीडबैक

Nov 8, 2025

दुर्ग। पुलिसिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जनता-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से दुर्ग रेंज पुलिस ने नई पहल ‘अनुभव’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब दुर्ग रेंज के सभी थाना और चौकियों में आने वाले नागरिक QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अपना अनुभव और सुझाव सीधे पुलिस को भेज सकेंगे।

 

शनिवार, 08 नवंबर 2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में आयोजित कार्यक्रम में इस QR कोड को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। पहल को पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने सभागार कक्ष से शुरू किया।

पहल के तहत नागरिकों को सरल प्रश्नों वाला एक फीडबैक फॉर्म भरना होगा। नाम और मोबाइल नंबर देना पूरी तरह वैकल्पिक होगा ताकि लोग बिना किसी झिझक के अपनी राय साझा कर सकें। सभी फीडबैक पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। यह मॉडल सरगुजा रेंज पुलिस से प्रेरित है, जहां यह व्यवस्था पहले से सफलतापूर्वक लागू है।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने किया QR कोड डिज़ाइन

IG रामगोपाल गर्ग ने कहा “जनता के अनुभव ही हमारी पुलिसिंग का वास्तविक आईना हैं। ‘अनुभव’ से हमें यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि जनता हमारी सेवाओं से कितनी संतुष्ट है और कहाँ सुधार की आवश्यकता है।” उन्होंने लोगों से रचनात्मक फीडबैक देने की अपील की। बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने स्वयं इस QR कोड को डिज़ाइन किया है। उन्होंने इसे पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

कार्यक्रम में सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, सीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी माया शर्मा, थाना–चौकी प्रभारी और IG कार्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे। दुर्ग रेंज पुलिस ने कहा कि जनता के साथ संवाद बढ़ाना और उनकी अपेक्षाओं को समझना उनकी प्राथमिकता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix