
अरनपुर IED ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, सुकमा–दंतेवाड़ा के 12 ठिकानों पर की छापेमारी
जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करते हुए शुक्रवार को सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई 26 अप्रैल 2023 को अरनपुर इलाके में हुए भीषण IED ब्लास्ट की जांच से जुड़ी है, जिसमें जिला बल के 10 जवान और वाहन चालक शहीद हो गए थे। छापे सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चले।

NIA के अनुसार, तलाशी उन संदिग्धों और आरोपियों के परिसरों में की गई, जिनका संबंध प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों से है। अरनपुर थाना क्षेत्र के पेद्का गांव के पास यह हमला दरभा डिवीजन कमेटी के नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया गया था।

कई सामान जब्त
तलाशी में एजेंसी को नकदी, हस्तलिखित दस्तावेज, लेवी वसूली की रसीद बुकें और कई डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। NIA अधिकारी इन सामग्रियों को माओवादी नेटवर्क, वित्तीय संचलन और स्थानीय सपोर्ट सिस्टम से जुड़ी जानकारी का संभावित स्रोत मानकर आगे की विश्लेषण प्रक्रिया में जुट गए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



