
Bilaspur : रेल हादसे में दिवंगत लोको पायलट की बेटियों की शिक्षा और विवाह खर्च उठाएगी निजी कंपनी, पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत
बिलासपुर। हाल ही में हुए रेल हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के लिए एक राहत भरी पहल सामने आई है। क्लीन कोल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोको पायलट विद्या सागर कुशवाहा की तीनों बेटियों की शिक्षा और विवाह का संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की है।

कंपनी के निदेशक संजय अग्रवाल ने इस आशय का औपचारिक पत्र बिलासपुर जिला कलेक्टर को भेजा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि कंपनी मानवीय आधार पर कुशवाहा परिवार का पूरा सहयोग करेगी, ताकि बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



