
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 137 पौवा अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 15 जून 2025:
रायपुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना विधानसभा और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जप्त शराब की कुल कीमत 14,320 रुपये बताई जा रही है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
14 जून 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि सड्डू बाजार के पास दो व्यक्ति थैले में शराब रखकर बिक्री की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जगन्नाथ कुम्हार उर्फ सागर और कैलाश कुम्हार बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से 96 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 9,600 रुपये है, जप्त की गई। दोनों आरोपियों के पास शराब रखने और बिक्री के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसी दिन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तरुण नगर पंडरी में वर्मा किराना दुकान के सामने अवैध शराब बेचते हुए विक्रम वर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 41 पौवा देशी और अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 4,720 रुपये है, जप्त की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इसके तहत रायपुर पुलिस द्वारा लगातार सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं और मुखबिरों के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



