March 3, 2026
Raipur : दामाद ने की सास की हत्या, घरेलू विवाद बना जानलेवा, आरोपी फरार

Raipur : दामाद ने की सास की हत्या, घरेलू विवाद बना जानलेवा, आरोपी फरार

Nov 8, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी दामाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।



घरेलू विवाद में भड़का दामाद

माना पुलिस के अनुसार घटना 5 नवंबर को पूर्वाह्न करीब 11:40 बजे की है। ग्राम बरौदा निवासी वीरेंद्र कुर्रे ने अपनी 65 वर्षीय सास राजबाई बांधे से किसी पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर हाथ-पैर और मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।


तीन दिन बाद तोड़ा दम

घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल राजबाई को तत्काल डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार

माना पुलिस ने इस मामले में आरोपी दामाद वीरेंद्र कुर्रे के खिलाफ हत्या की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix