
Chhattisgarh : हाईकोर्ट वकील की लाश संदिग्ध हालत में मिली, बिलासपुर पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास एक वकील की लाश संदिग्ध हालत में मिली। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी और हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में रहते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तेज धार में दिखाई दिया था हाथ, मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, बीती रात रोज की तरह रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, तभी उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान वकील राहुल अग्रवाल के रूप में हुई
शव की पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में की गई। वे मूल रूप से भाटापारा के रहने वाले थे और वर्तमान में बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में निवास करते थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत की परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राहुल अग्रवाल की मौत दुर्घटनावश हुई या किसी साजिश का नतीजा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



