
Durg :डीजल लूट का अनोखा मामला , ट्रक चालक को पिस्टल दिखाकर 320 लीटर डीजल लूटा
दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला लूट का मामला सामने आया है, जिसमें लुटेरों ने नकदी या आभूषण नहीं, बल्कि डीजल को निशाना बनाया। घटना बीती रात उमदा रोड स्थित ठाकुर पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां तीन अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक को हथियार के बल पर लूट लिया।

पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से निकाला 320 लीटर डीजल
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक नारायण अपना ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर केबिन में सो रहा था। रात में अचानक उसे ट्रक से आवाजें सुनाई दीं। जब वह नीचे उतरा, तो उसने देखा कि तीन युवक उसकी ट्रक की डीजल टंकी का लॉक तोड़ रहे हैं।
पिस्टल दिखाकर धमकाया, सफेद कार में रख लूट का डीजल
नारायण ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर उसे धमकाया। डर के मारे वह पीछे हट गया। इसके बाद बदमाशों ने टंकी से करीब 320 लीटर डीजल निकाला और उसे सफेद रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार में रखकर फरार हो गए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



