
Mahasamund : भुरकोनी में बड़ी कार्रवाई , 1265 बोरी अवैध धान जब्त
महासमुंद। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1265 बोरी अवैध धान जब्त किया है।

दिनेश अग्रवाल के घर में मिली हजारों बोरियां धान की
सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजरंग अग्रवाल, नायब तहसीलदार और हल्का पटवारी की टीम ने ग्राम भुरकोनी निवासी दिनेश अग्रवाल के घर पर औचक निरीक्षण किया। जांच में लगभग 3000 बोरी धान भंडारित पाई गई।

1735 बोरी के दस्तावेज मिले, 1265 बोरी बिना कागजात
पूछताछ में दिनेश अग्रवाल ने 1735 बोरी धान के लिए कृषि उपज मंडी का सौदा पत्रक प्रस्तुत किया, लेकिन शेष 1265 बोरी धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने नियमानुसार अवैध धान को जप्त कर लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



