
Janjgir-Champa आधी रात घर में घुसे चोर, बेटी की सतर्कता से बची बड़ी वारदात
जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवांगन मोहल्ले में आधी रात घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 5 नवंबर की रात करीब 1:45 बजे की है। परिवार के सोए होने के दौरान चोर घर में घुस आए थे, लेकिन बेटी की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।

बेटी की चीख से खुले घरवालों की नींद
पीड़ित सतीश कुमार देवांगन ने बताया कि उनकी बेटी ने अचानक रात में शोर मचाया – “चोर-चोर!”, जिसके बाद पूरा परिवार नींद से जाग गया। जब वे छत पर पहुंचे तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति सीढ़ी से नीचे उतरकर भाग रहा था, जबकि उसका एक साथी घर के बाहर रखवाली कर रहा था। दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी के इरादे से घर में घुसने की बात कबूल की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



