
Raigarh: धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला फेसबुक पोस्ट, युवक गिरफ्तार
सिंधी समाज के आराध्य देव पर की थी अपमानजनक टिप्पणी
रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक पर सिंधी समाज के आराध्य देव के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

सिंधी समाज ने थाने में की शिकायत
पोस्ट की जानकारी मिलते ही सिंधी समाज के पदाधिकारी और सदस्यों ने कोतरा रोड थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल समाज की आस्था का अपमान हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास भी हैं।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



