
मरीन ड्राइव में चाकू की नोक पर ऑनलाइन रकम और चांदी का कड़ा लूटा
रायपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक अनोखा लूट का मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने चाकू की नोक पर न सिर्फ चांदी का कड़ा छीना, बल्कि ऑनलाइन रकम भी लूट ली। यह घटना 7 नवंबर 2025 को मरीन ड्राइव, जल विहार कॉलोनी के पास हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ब्लड सैंपल लेने जा रहे थे लैब टेक्नीशियन
मामले में पीड़ित अतीत झा, जो एक लैब टेक्नीशियन हैं, अपने दोपहिया वाहन से ब्लड सैंपल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए और बातचीत के बहाने उन्हें रोक लिया।

चाकू दिखाकर धमकाया, QR कोड स्कैन करवाई रकम ट्रांसफर
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले अतीत झा के बैग की जांच की, और जब उन्होंने विरोध किया, तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर धमकाया। इसके बाद दोनों ने पीड़ित से QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करवाई और उनके हाथ से चांदी का कड़ा छीनकर फरार हो गए।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि कहीं उन्होंने इसी तरह की अन्य वारदातें तो नहीं कीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



