March 5, 2026
नौकरी के नाम पर महिला से अश्लील डिमांड, वार्ड बॉय गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर महिला से अश्लील डिमांड, वार्ड बॉय गिरफ्तार

Nov 8, 2025

धमतरी पुलिस ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध फिर की सख्त कार्रवाई

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला से अश्लील मांग करने वाले आरोपी वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नौकरी के नाम पर मांगे रुपये और बनाए अनैतिक संबंध का दबाव

प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसने 11 सितंबर 2025 को जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद हेतु आवेदन किया था। इसके बाद 14 सितंबर को समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसमें उसने मिलने के लिए बुलाया।
अगले दिन जब महिला कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि नौकरी के लिए 30 से 40 हजार रुपये देने होंगे, और रुपये न होने पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

विरोध करने पर किया अभद्र व्यवहार

जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अशोभनीय और अभद्र व्यवहार किया। यही नहीं, 18 सितंबर 2025 को भी आरोपी ने अस्पताल परिसर में महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई

महिलाओं से संबंधित अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल इलमकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix