March 5, 2026
ऑपरेशन विश्वास में बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से नशीली दवाई सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, 372 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से नशीली दवाई सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, 372 ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त

Nov 7, 2025

दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए उड़ीसा से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले आरोपी अमजद खान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस दो स्थानीय आरोपियों को ट्रामाडोल कैप्सूल बेचते हुए रंगे हाथ पकड़कर जेल भेज चुकी है।

ट्रामाडोल  कुल 39 स्ट्रीप बरामद

दिनांक 03 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिक्षक नगर निवासी साहिल कुमार यादव और केलाबाड़ी निवासी फैजान अहमद को मानस भवन के पीछे घेराबंदी कर पकड़ा था। दोनों के कब्जे से ट्रामाडोल के कुल 39 स्ट्रीप (372 कैप्सूल) बरामद किए गए थे। दोनों आरोपियों को अप.क्र. 415/25 के तहत धारा 8, 22(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि ये नशीली दवाइयां उन्हें उड़ीसा निवासी अमजद खान से मिलती थीं। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम उड़ीसा भेजी गई। टीम ने बलांगीर जिले के कांटाभांजी थाना क्षेत्र के धोवीपारा में घेराबंदी कर 40 वर्षीय अमजद खान को उसके घर से ही दबोच लिया।

 

आरोपी गिरफ्तार 

पूछताछ में आरोपी ने उड़ीसा से दुर्ग आकर ट्रामाडोल कैप्सूल की आपूर्ति करने का अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे 07 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix