
Bijapur : सर्चिंग के दौरान जवान पर भालू का हमला, हालत नाजुक
बीजापुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षाबल सिर्फ हथियारबंद चुनौतियों ही नहीं, बल्कि जंगल के अप्रत्याशित खतरों का भी सामना करते हैं। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले के करेगुट्टा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सामने आया, जब गुरुवार को एक जवान पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।

नक्सल सर्चिंग पर निकले थे जवान
घायल जवान की पहचान वेट्टी कन्ना के रूप में हुई है, जो अपने दल के साथ इलाके में नक्सल सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। साथी जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए भालू को भगाया और घायल जवान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर लेकर पहुंचे।
रायपुर में इलाज जारी
हमले के बाद वेट्टी कन्ना को हेलीकॉप्टर से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



