
Kanker में धर्मांतरण विवाद से उपजा बवाल, ईसाई व्यक्ति के शव को दफनाने से ग्रामीणों ने किया विरोध
कांकेर जिले में शुक्रवार को धर्मांतरण विवाद को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। एक ईसाई व्यक्ति की मौत के बाद जब परिजन उसका शव गांव के कब्रिस्तान में दफनाने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा हुआ।

शव दफनाने से रोक, तीसरे दिन तक टकराव जारी
घटना कांकेर के एक ग्रामीण इलाके की है, जहां मृतक व्यक्ति के परिवार ने ईसाई रीति से अंतिम संस्कार की तैयारी की थी। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृतक का धर्मांतरण विवादित था, इसलिए गांव की जमीन पर दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विवाद सुलझाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, लेकिन तीसरे दिन तक भी समाधान नहीं निकल सका। शव अब भी परिजनों के घर पर रखा हुआ है।

प्रशासन के प्रयास नाकाम
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाने की घोषणा की है, ताकि किसी तरह से अंतिम संस्कार का रास्ता निकाला जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



