
कॉन्स्टेबल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या: दो महीने से था छुट्टी पर, पुलिस विभाग में हड़कंप
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डीआरपी लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर में एक 50 वर्षीय कॉन्स्टेबल कोदार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

दो महीने से छुट्टी पर थे
जानकारी के अनुसार, कोदार सिंह एसपी ऑफिस में पदस्थ थे और पिछले दो महीने से छुट्टी पर चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी चाय देने के लिए कमरे में पहुंचीं तो दृश्य देखकर स्तब्ध रह गईं। कोदार सिंह पंखे पर फांसी के फंदे से लटके हुए थे। पत्नी ने तुरंत परिजनों और पुलिस विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



