March 3, 2026
जशपुर में अंतिम संस्कार के दौरान हाथियों का हमला: 15 गाड़ियां कुचलीं, जिसे हाथियों ने मारा था उसी की चिता पर फिर पहुंचा झुंड

जशपुर में अंतिम संस्कार के दौरान हाथियों का हमला: 15 गाड़ियां कुचलीं, जिसे हाथियों ने मारा था उसी की चिता पर फिर पहुंचा झुंड

Nov 7, 2025

जशपुर। कुनकुरी के गढ़ाकटा शमशान घाट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 60 वर्षीय जूनस बड़ा के अंतिम संस्कार के दौरान तीन हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। मृतक को एक दिन पहले ही हाथियों ने धान के खेत में कुचलकर मार दिया था, और अगले ही दिन उसका अंतिम संस्कार चल रहा था कि हाथी उसी स्थान पर फिर पहुंच गए।

15 गाड़ियों को हाथियों ने कुचला 

शमशान घाट में लाश जल रही थी और लोग अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में लगे थे, तभी दूर से तीन हाथियों का झुंड दिखाई दिया। कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हाथियों ने करीब 15 गाड़ियों को कुचल डाला और शमशान परिसर में भारी नुकसान पहुंचाया।

तेज धमाके करके हाथियों को जंगल की ओर भगाया

रेंजर सुरेंद्र होता और उनकी टीम पटाखे और मशालें लेकर दौड़ी तथा तेज धमाके करके हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। बताया गया कि बुधवार को हाथियों ने खेत में काम कर रहे जूनस बड़ा पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उसके बेटे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले थे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix