
Raipur: धरसींवा पुलिस की जुआ फड़ पर रेड, तीन जुआरी गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
रायपुर। धरसींवा थाना पुलिस ने ग्राम खैरखुट दैहान में चल रहे जुआ फड़ पर रेड कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात्री गश्त के दौरान कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने की घेराबंदी
मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में आरक्षक क्रमांक 1568, 1618, 2162, 1189 और 1307 शामिल थे।
जुआ सामग्री और नकदी जब्त
मौके से पुलिस ने ताश के पत्ते और नकदी रकम जब्त की है। सभी जब्त सामान को पंचनामा तैयार कर साक्ष्य के रूप में थाना लाया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



