
नया Raipur में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, स्ट्रीट लाइट पोल से टकराई — बाल-बाल बचे सवार
रायपुर। नया रायपुर के उपरवारा इलाके में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना लालबत्ती चौक के पास हुई, जहां कार का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे स्ट्रीट लाइट के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल जमीन पर गिर गया और कार का फ्रंट व्हील व बोनट का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
तेज गति बनी हादसे की वजह
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि कार असामान्य गति से आ रही थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका।

ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित
सूत्रों के अनुसार, कार में ड्राइवर और हेल्पर मौजूद थे। हादसे के बावजूद दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।
शराब के सेवन की आशंका
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई कि ड्राइवर ने संभवतः शराब का सेवन किया हुआ था, हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



