
Kanker: धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा
भानुप्रतापपुर में तनाव, परिजनों ने शव थाने में छोड़ा; पुलिस बल तैनात
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक धर्मांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों ने गांव की सीमा में धर्मांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने का विरोध किया। इससे मौके पर भारी हंगामा और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

गांव में नहीं करने दिया अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति ने कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन किया था। परिजन जब गांव की भूमि में शव को दफनाने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि गांव की सीमा में किसी भी धर्मांतरित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।
पुलिस ने समझाने की की कोशिश, परिजन शव लेकर पहुंचे थाने
सूचना मिलते ही कोड़ेकुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। अंततः परिजनों ने शव को थाने परिसर में छोड़ दिया, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
ईसाई और आदिवासी समाज के बीच बढ़ा तनाव
थाने के बाहर ईसाई समुदाय और आदिवासी समाज के लोगों के बीच भी विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच बहस और नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लेने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



