
Balod: तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी
महाराष्ट्र की महिला ने बालोद में तीन दोस्तों से 5 लाख 22 हजार रुपए हड़पे, पुलिस कर रही तलाश
बालोद। जिले में एक महिला ने तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है, जहां महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला ने तीन दोस्तों को यह कहकर झांसे में ले लिया कि वह तंत्र-मंत्र की मदद से उनके पैसे को 10 गुना बढ़ा सकती है। महिला की बातों में आकर तीनों ने मिलकर उसे कुल 5 लाख 22 हजार रुपए दे दिए।

10 गुना पैसा लौटाने का दिया था लालच
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वह विशेष पूजा और तंत्र क्रिया से उनकी रकम को कई गुना बढ़ा देगी। पहले कुछ छोटे प्रयोग दिखाकर उसने तीनों का विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने धीरे-धीरे बड़ी रकम ली और फिर अचानक गायब हो गई।
महिला फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला के फरार होने के बाद जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कर ली गई है और वह महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



