March 5, 2026
Balrampur: डीजल चोरी के शक में पोकलेन चालक को बनाया बंधक, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Balrampur: डीजल चोरी के शक में पोकलेन चालक को बनाया बंधक, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Nov 7, 2025

बलरामपुर/राजपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डीजल चोरी के संदेह में पोकलेन चालक को बंद कमरे में बंधक बनाकर निर्ममता से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामला बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिलाई गांव का बताया जा रहा है।

सिंघल क्रेशर प्लांट में काम करता था पीड़ित युवक

सूत्रों के अनुसार, ग्राम भिलाई में सिंघल नामक क्रेशर प्लांट संचालित है, जहां ग्राम बघिमा निवासी विनोद सार्थी पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। कुछ दिनों पहले क्रेशर में डीजल चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों पर निगरानी बढ़ा दी गई थी।

रात में पकड़कर कमरे में किया बंद

इसी दौरान शनिवार रात को क्रेशर प्रबंधन ने विनोद सार्थी और उसके एक साथी पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ा और एक बंद कमरे में बंधक बनाकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

वीडियो वायरल, पुलिस की टीम जुटी जांच में

वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित युवक और उसके परिवार ने न्याय की मांग की है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix