March 5, 2026
धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ अड्डे पर छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ अड्डे पर छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार

Nov 7, 2025

नकद रुपए और ताश की पत्तियां जब्त

रायपुर। धरसींवा थाना पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम तरपोंगी स्थित बजरंग बली चबूतरा में चल रहे जुआ अड्डे पर देर रात छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके पास से नकद ₹3,550 और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
पुलिस टीम रात्रि गश्त और जुआ रेड के लिए निकली थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरपोंगी में कुछ लोग खुलेआम “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की योजना बनाई और मौके पर दबिश दी।

प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रधान आरक्षक ने किया। टीम में आरक्षक क्रमांक 1568, 1618, 2162, 1189 और 1307 सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix