March 5, 2026
धर्मांतरण किए व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:  कोड़ेकुर्सी में तनाव, पुलिस बल तैनात

धर्मांतरण किए व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:  कोड़ेकुर्सी में तनाव, पुलिस बल तैनात

Nov 6, 2025

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक धर्मांतरण किए व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण हालात बन गए, जिसके चलते प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया है।

पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोड़ेकुर्सी निवासी मनीष निषाद, जो धर्मांतरण के बाद ईसाई समुदाय से जुड़े थे, की 4 नवंबर की शाम बीमारी से मृत्यु हो गई। परिजन उनका शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे और दफनाने की तैयारी शुरू की।

मौके पर पहुंची पुलिस बल 

इसी दौरान ग्रामीणों को पता चला कि मृतक धर्मांतरित था। इसके बाद आदिवासी और सनातन समाज के लोग दफनाने का विरोध करते हुए एकजुट हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि “गांव की सीमा के भीतर किसी धर्मांतरित व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं होगा।” स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोड़ेकुर्सी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर डटे रहे।

शव को थाने में ही छोड़ा

तनाव बढ़ने पर मृतक के परिजन शव को थाने में ही छोड़कर गांव से निकल गए। देर रात तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और पुलिस हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix