
जंगल में मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण की मौत, 3 दिन तक घर में उपचार के बाद तोड़ा दम
जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बालाझर चिमटापानी में मधुमक्खियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

जड़ी बूटी से करवा रहे थे इलाज
जानकारी के मुताबिक, रामू मिंज लकड़ी बीनने जंगल गया था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। डंक लगने से गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद रामू अस्पताल नहीं गए और घर में ही करीब 3 दिनों तक जड़ी-बूटी से उपचार करते रहे। लगातार बढ़ते दर्द और सूजन से उनकी हालत बिगड़ती गई और आज उनकी मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



