
Durg : नेशनल फुटबॉल प्लेयर से छेड़छाड़ की कोशिश

रास्ता रोककर बोला — “मेरे साथ चलो”
जानकारी के अनुसार, पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी है और किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक, जो एमपी का रहने वाला बताया जा रहा है, उसका पीछा करने लगा। बाद में उसने रास्ता रोकते हुए युवती से कहा — “मेरे साथ चलो, वरना देख लेना।” युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसे पकड़ने की कोशिश की।

पिता को कॉल कर दी सूचना
घबराई हुई खिलाड़ी किसी तरह आरोपी से बचकर पास के एक दुकान में छिप गई और अपने पिता को फोन कर मदद मांगी। पिता के पहुंचने से पहले युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
दुर्ग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



