
भिलाई शोक में डूबा: कृष्णा पब्लिक स्कूल डायरेक्टर के बेटे आलोक त्रिपाठी का निधन
भिलाई। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान कृष्णा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर के बेटे आलोक त्रिपाठी के निधन की खबर से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक हुए निधन की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
आलोक त्रिपाठी के निधन को स्कूल समुदाय के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। शोक संवेदनाएँ लगातार पहुंच रही हैं और परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की जा रही है।अधिकारी और स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इस कठिन समय में पूरा स्कूल परिवार त्रिपाठी परिवार के साथ खड़ा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



