
बिलासपुर रेल हादसा: CRS ने शुरू की जांच, मृत लोको पायलट के खिलाफ FIR दर्ज
बिलासपुर। लाल खदान स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे की जांच कई स्तरों पर शुरू हो चुकी है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) बृजेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुँचकर तकनीकी और संचालन संबंधी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, स्पीड और ऑपरेशन से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
जांच में जुटी टीम
इधर, तोरवा थाना पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक की लिखित शिकायत पर पैसेंजर ट्रेन के मृत लोको पायलट के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह FIR प्रारंभिक तकनीकी रिपोर्ट और प्रक्रिया के अनुसार की गई है, ताकि जांच आगे बढ़ सके और दुर्घटना के कारणों की पूर्ण जानकारी सामने आ सके। रेल हादसे के बाद रेलवे और पुलिस दोनों विभाग अपनी-अपनी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि “जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।”
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



