
Raipur हाइवे पर हादसा : कोयला लोड ट्रक टेलर में लगी भीषण आग
रायपुर। खारुन नदी पर बने कुम्हारी पुल के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जहां कोयला लोड एक ट्रक टेलर अचानक आग की चपेट में आ गया। यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था, तभी कुम्हारी टोल से पहले हाइवे ब्रिज पर उसमें अचानक आग लग गई।

आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, ड्राइवर और कंडक्टर की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई गई आग
सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
हाइवे पर डेढ़ घंटे तक जाम
इस हादसे के कारण रायपुर-दुर्ग हाइवे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को डायवर्ट किया और धीरे-धीरे ट्रैफिक को सामान्य किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



