March 5, 2026
Chhattisgarh: लालपुर ओवरब्रिज पर भयानक हादसा, दो युवकों की मौत; डौंडी में नाबालिग की जान गई

Chhattisgarh: लालपुर ओवरब्रिज पर भयानक हादसा, दो युवकों की मौत; डौंडी में नाबालिग की जान गई

Nov 6, 2025

रायपुर/डौंडी। राजधानी रायपुर के लालपुर ओवरब्रिज पर देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, डौंडी थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई, जबकि उसका 17 वर्षीय साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

लालपुर ओवरब्रिज हादसा: बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
रायपुर के लालपुर ओवरब्रिज पर बीती रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक पर सवार युवक अचानक टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर गिरते दिख रहे हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज पर स्पीड ब्रेकर और बेहतर लाइटिंग की मांग की है, क्योंकि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

डौंडी में नाबालिगों का हादसा: परिवार को नहीं थी भनक
डौंडी थाना क्षेत्र के गुदुम गांव में दो नाबालिग दोस्त बिना परिवार को बताए रात करीब 10 बजे बाइक से घूमने निकले थे। रात करीब 2 बजे अवारी नाला गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को मर्च्यूरी में रखवाया गया और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, जो हादसे की बड़ी वजह बनी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix