
Raipur : सांसद बृजमोहन बोले- फर्जी मतदाताओं का कटना चाहिए नाम
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता पंजीकृत हैं, जिनके नाम हटाए जाने जरूरी हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सर्वे को पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष हो सके।

फर्जी वोटर सूची पर जताई चिंता
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कई वार्डों में एक ही व्यक्ति के नाम से दो-दो वोट दर्ज हैं, वहीं कुछ मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची में बने हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि सही तरीके से सर्वे किया गया तो करीब एक लाख फर्जी वोटरों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने की अपील
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची की जांच के दौरान किसी भी राजनीतिक दबाव में आए बिना काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ और सटीक मतदाता सूची ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
जनता से भी की सहयोग की अपील
बृजमोहन अग्रवाल ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनके मोहल्ले या वार्ड में किसी का नाम गलत तरीके से दर्ज है या कोई मृत व्यक्ति का नाम सूची में बना हुआ है, तो उसकी जानकारी तुरंत निर्वाचन कार्यालय को दें। इससे आगामी चुनाव में पारदर्शिता बनी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



