
हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण
जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (उम्र 30 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत हुआ है, जिसे नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नक्सली संगठन से लंबा जुड़ाव
कमला सोड़ी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी हुई थी। वह माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन की सक्रिय सदस्य रही। एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम में वह प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत थी। इस दौरान उसने कई हिंसक वारदातों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पुलिस बलों पर हमलों की योजनाओं में भी शामिल रही।
मूल निवासी और सक्रिय क्षेत्र
कमला सोड़ी मूल रूप से ग्राम अरलमपल्ली, थाना दोरनापाल, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) की निवासी है। वह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गोंदिया जिला) और मध्य प्रदेश की सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय रही। तीनों राज्यों की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


