March 4, 2026
Balod में जादू-टोना के नाम पर धोखाधड़ी: बीमार SI की पत्नी से 2.72 लाख ठगे, तीन गिरोह गिरफ्तार

Balod में जादू-टोना के नाम पर धोखाधड़ी: बीमार SI की पत्नी से 2.72 लाख ठगे, तीन गिरोह गिरफ्तार

Nov 6, 2025

बालोद। जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवाही निवासी एक बीमार उप निरीक्षक की पत्नी को जादू-टोना ठीक करने के बहाने दो महिलाओं और एक पुरुष ने 2 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की। पीड़िता घनेश्वरी ठाकुर ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

बीमार पति का इलाज कराते-कराते पहुंची किराए के मकान
पीड़ित घनेश्वरी ठाकुर अपने पति बीनूराम ठाकुर के साथ झलमला गांव में कल्याण साहू के घर किराए पर रहती हैं। बीनूराम ठाकुर पुलिस विभाग में उप निरीक्षक हैं और बेमेतरा जिले में पदस्थ हैं। वर्ष 2023 में साजा थाने के दौरान बिरनपुर हिंसा में उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनका बायां अंग लकवाग्रस्त हो गया। विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।

तीज पर तिखुर बेचने आई महिला ने दिया झांसा
इस वर्ष तीज के समय एक अज्ञात महिला तिखुर बेचने के बहाने मोहल्ले में आई। घर पहुंचकर पति की हालत देख वह खुद ही बोल पड़ी कि उन पर जादू-टोना किया गया है। उसने कहा कि उसका परिचित एक बैगा है, जो नवरात्रि की पंचमी को आकर बीमारी ठीक कर देगा। यह कहकर वह चली गई।

26 सितंबर को पूजा-पाठ के बहाने ठगी
26 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे वही महिला दो अन्य साथियों – एक महिला और एक पुरुष – को लेकर घर पहुंची। उन्होंने आटा, पीढ़ा, चावल और दीया मंगवाया। लाई गई मूर्ति रखकर पूजा-पाठ शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता से इलाज के नाम पर 2 लाख 72 हजार रुपये ऐंठ लिए। पूजा के बाद वे रुपये लेकर फरार हो गए।

शिकायत पर पुलिस हरकत में, केस दर्ज
घनेश्वरी ठाकुर को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने बालोद थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 3(5) (सामूहिक अपराध) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत FIR दर्ज की। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix