
केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, पाँच लोगों की मौत की आशंका, बचाव अभियान जारी
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड:
केदारनाथ धाम के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पाँच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही। हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा था और गौरीकुंड के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद से ही बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी हैं।
घटना का विवरण
यह घटना रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे की है, हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। यह केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद यह गौरीकुंड के घने जंगलों तथा पहाडियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह घाटना हुई, स्थानीय लोगों ने जंगल से धुएं का गुबार और तेज शोर सुना, जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था और तीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा था। घटनास्थल दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं।
बचाव और राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। एसडीआरएफ के कमांडेंट ने बताया, “हमारी टीमें शवों को निकालने और स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं। क्षेत्र की दुर्गमता के बावजूद बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।” पुलिस महानिरीक्षक ने पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में पाँच लोग सवार थे। बचाव दल हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ पीड़ितों की पहचान करने में भी जुटे हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



