
Balrampur: कुसमी पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने एक शर्मनाक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई 6 नवंबर 2025 को की गई।

पीड़िता ने 5 नवंबर को दर्ज कराई थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 5 नवंबर को कुसमी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे, जब वह शौच के लिए बाहर गई थी और घर लौट रही थी, तभी नीलकंठपुर निवासी विनय उरांव ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



